भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक भारत के खिलाफ होने वाले वनडे, टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। 

Advertisement

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के तरफ से एक खबर ये है कि शायद टीम के स्टार अनुभवी स्पिनर नाथन लायन को भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज यानी वनडे और टी-20 की टीम में जगह ना मिले। ऑस्ट्रेलिया की टीम लायन की जगह एडम जाम्पा और एश्टन एगर को टीम में शामिल कर सकती है। लायन भले ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के लिए तुरुप के इक्के रहे हो लेकिन वो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अपनी स्पिन गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। 

Advertisement

लयान ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ दो टी-20 मैच और कुल 29 वनडे मुकाबले खेले है।  वनडे में भी लयान के नाम सिर्फ 29 विकेट ही दर्ज है और ऐसे में वो ऑस्ट्रेलिया के लिए लिमिटेड ओवर में फीके ही रहे है। 

आईपीएल 2020 के शुरू होने से पहले लयान इंग्लैंड दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया की टीम के सदस्य थे लेकिन उन्हें वहां एक भी टी-20 या वनडे मुकाबला खेलने को नहीं मिला।

हालांकि लयान ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में महान लेग स्पिनर शेन वार्न के बाद सबसे बड़े स्पिन गेंदबाज बनने के कगार पर है। उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 96 मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 390 विकेट चटकाए है और वो 400 विकेट लेने से केवल 10 विकेट ही पीछे है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार यानी 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर सकती है। 

Advertisement

 
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार