नाथन लायन लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे और उसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने सोचा कि वो एशेज में आगे कोई भूमिका नहीं निभाएंगे। हालांकि, लायन ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करके दुनिया को चौंका दिया। लायन ने एक टांग पर बल्लेबाजी की और बल्ले से 13 गेंदों में चार रन बनाते हुए मिचेल स्टार्क के साथ 15 रन जोड़े।

Advertisement

लायन के चोट लगते ही ये पता चल गया था कि वो पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं लेकिन इतनी गंभीर चोट के बावजूद उनका बल्लेबाजी करना हर किसी को उनका मुरीद बना गया। हालांकि, अब लायन ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी और कप्तान पैट कमिंस ने लॉर्ड्स में उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए मना कर दिया था। उनकी पत्नी ने तो उन्हें ये तक कह दिया था कि तुम बेवकूफ हो गए हो।

Advertisement

लायन ने विलो टॉक पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा, "एम (लायन की पत्नी, एम्मा) मेरे साथ वहां थीं और मैंने उस सुबह कहा था 'क्या तुम जानती हो, यदि आवश्यकता हुई तो मैं बल्लेबाजी करने जा रहा हूं' और उसने बस मेरी तरफ देखा और कहा, 'तुम बिल्कुल बेवकूफ हो। मैं नहाने और इस तरह की हर चीज में तुम्हारी मदद कर रही हूं, लेकिन तुम बेवकूफ हो। मैं मैदान पर गया, सुबह मेडिकल टीम से बात की, उन्होंने कहा 'नहीं, आप बल्लेबाजी नहीं कर सकते', इसलिए मैं पैट कमिंस के पास गया और पैट ने कहा, 'तुम बल्लेबाजी नहीं कर रहे हो, इसे अपने दिमाग से बाहर निकालो।"

आगे बोलते हुए लायन ने बताया, "मैं मैकडॉनल्ड्स के पास गया और कहा कि 'मैं बल्लेबाजी करने जा रहा हूं' और वो बोला, 'अच्छा, मैं भी यही सोच रहा हूं। इसलिए एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स ही थे जिन्होंने हां कहा, और मैंने कहा कि 'मैं चाहता हूं कि आप मेडिकल टीम से बात करें, इसलिए वो मेडिकल टीम से बात करने गए। मैं जोखिमों को जानता था, मैं इसे इससे भी बदतर (घायल) नहीं कर सकता था।' 

नाथन लायन ने कहा कि उन्हें पता था कि उनकी पिंडली में बड़ी चोट है और एशेज में अगले मैच खेलने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर चोट बड़ी होती तो वो बल्लेबाजी करने नहीं जाते क्योंकि इससे सीरीज में आगे की भागीदारी खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने कहा, "अगर ये मामूली सी चोट होती तो शायद मैं ये समझकर बल्लेबाजी करने नहीं जाता कि हमारे पास अच्छा ब्रेक था और हो सकता है कि मैं तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाता और चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए सही होता।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार