हेमिल्टन, 17 फरवरी| युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी शीर्ष स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर काफी खुश हैं। उनका ध्यान सिर्फ अच्छा खेलने और टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने पर है। सैनी ने बीसीसीआई डॉट टीवी पर टीम के साथी मोहम्मद शमी से बातचीत में कहा, "मैं शीर्ष स्तर पर खेल कर काफी खुश हूं। किसी अन्य खिलाड़ी की तरह, देश के लिए खेलना मेरा सपना था जो सच हो गया। मैं सिर्फ अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहता हूं।"

Advertisement

सैनी ने भारत के लिए अभी तक पांच वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने क्रमश: पांच और 13 विकेट लिए हैं। सैनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।

Advertisement

इस बातचीत में सैनी ने यह भी बताया कि वह पंजाबी में बात करना पसंद करते हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं दिल से बहुत मासूम हूं। जब भाषा की बात आती है तो मैं पंजाबी में सहज महसूस करता हूं। मैं भारतीय टीम के अपने खिलाड़ियों से पंजाबी में बात करना पसंद करता हूं।"

उनसे जब पूछा गया कि वह किस तरह से शोषित बच्चों की मदद करते हैं? इस पर सैनी ने कहा, "मैं हर संभव तरीके से उनकी मदद करने की कोशिश करता हूं। मैं उन्हें वित्तीय मदद देता हूं, जैसे मैंने अभी तक दो-तीन बच्चों को किट दी हैं। मैंने अपने बचपन में इसी तरह के हालात देखे हैं इसलिए मैं मुश्किलात से वाकिफ हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार