आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन हरा दिया। इस मैच में राजस्थान की हार से ज्यादा संजू सैमसन को आउट दिए जाने को लेकर बवाल मचा। संजू को आउट दिए जाने के बाद अब अलग-अलग क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और इसी कड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ कहा है कि सैमसन नॉटआउट थे।

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ मैच में सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन पारी के 16वें ओवर में शाई होप ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। हालांकि, होप कैच पकड़ते समय बाउंड्री रोप के काफी करीब थे और कुछ लोगों का मानना है कि थर्ड अंपायर को रिप्ले और अच्छे से देखना चाहिए था क्योंकि शायद होप का पांव बाउंड्री रोप को छू रहा था लेकिन अंपायर ने सिर्फ एक मिनट में ही फैसला सुना दिया और संजू को आउट करार दे दिया।

Advertisement

अब सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए साफ कह दिया कि होप का पैर एक बार नहीं बल्कि दो बार रोप पर छूआ था। उन्होंने कहा, “जिस फैसले ने खेल बदल दिया वो संजू सैमसन का आउट होना था। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यदि आप साइड-ऑन कोण को देखें, तो वो बाउंड्री को दो बार छूता है। ये बिल्कुल स्पष्ट था या तो आप तकनीक का उपयोग नहीं करते हैं या यदि आप इसका उपयोग कर रहे हैं और तकनीक गलती कर रही है, तो ये ऐसा है जैसे दूध में मक्खी है और कोई आपसे इसे पीने के लिए कहता है।”

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए सिद्धू ने कहा, “यही कारण है कि मैं कोहली के बारे में (केकेआर के खिलाफ उनके आउट होने पर, जिससे संभावित नो-बॉल पर विवाद खड़ा हो गया था) कहता रहा। जो भी नियम हो, आप उसे आंखों से देख सकते हैं। कुछ सबूत इतने मजबूत होते हैं कि उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। ये एक गिलास दूध में मक्खी ढूंढने जैसा है। अंपायर ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, इसमें किसी की गलती नहीं है। ये खेल का हिस्सा है लेकिन इससे खेल बदल गया।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार