लाहौर, 29 अप्रैल| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि हमवतन इमरान नजीर भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से ज्यादा प्रतिभाशाली थे लेकिन उनके पास भारतीय बल्लेबाज की तरह का दिमाग नहीं था।

Advertisement

अख्तर ने एक टीवी शो क्रिकेट पाकिस्तान पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि नजीर के पास सहवाग जैसा दिमाग था। और मुझे यह भी नहीं लगता कि नजीर के पास जो प्रतिभा थी वो सहवाग के पास थी। प्रतिभा को लेकर किसी तरह की तुलना नहीं है।"

Advertisement

अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान ने नजीर का सही इस्तेमाल नहीं किया अन्यथा वो सहवाग से बेहतर खिलाड़ी बनते।

अख्तर ने कहा, "जब उसने भारत के खिलाफ मैच में तूफानी शतक जमाया था तब मैंने कहा था कि नजीर को लगातार खेलाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "यह दुर्भाग्य की बात है कि हमें यह नहीं पता कि हमें ब्रांड की देखभाल कैसे करनी है। हमारे पास इमरान नजीर के तौर पर सहवाग से बेहतर खिलाड़ी हो सकता था। एक अच्छा फील्डर होने के साथ ही उनके पास सारे शॉट्स भी थे। हम उन्हें बेहतरीन तरीके से उपयोग में ले सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।"

नजीर ने पाकिस्तान के लिए आठ टेस्ट, 79 वनडे और 25 टी-20 मैच खेले हैं और इनमें क्रमश: 427, 1895 और 500 रन बनाए हैं। वहीं सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें क्रमश: 8586, 8273 और 394 रन बनाए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार