नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला द हेग में खेला जाएगा।

Advertisement

NED vs NZ: मैच में जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 05 अगस्त, 2022
समय – शाम 08: 30 बजे
जगह –  द हेग

NED vs NZ: Match Preview

न्यूजीलैंड की टीम ने दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 16 रनों से जीता था, लेकिन इस मैच के दौरान कीवी टीम के बल्लेबाज़ों ने निराश किया। मार्टिन गप्टिल ने 45 रनों की पारी खेली, वहीं जिमी नीशम ने 17 गेंद पर 32 रन बनाए। ईश सोढ़ी ने भी अंतिम ओवर में कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले, लेकिन इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ अच्छी पारी नहीं खेल सका। 

कीवी गेंदबाज़ों की बात करें तो 149 रनों के लक्ष्य को बचाते हुए ब्लेयर टिकनर और बेन सियर्स टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। टिकनर ने 4 सफलताएं हासिल की, वहीं बेन सियर्स ने 3 विकेट अपने नाम किए। मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला। हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन को कोई भी सफलता नहीं मिली। 

Advertisement

नीदरलैंड्स के लिए बेस डी लीडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। लीडे ने कीवी गेंदबाज़ों के खिलाफ एक छोर संभालते हुए 53 बॉल पर 66 रनों की पारी खेली। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 16 बॉल पर 20 रन बनाए, लेकिन इन दो खिलाड़ियों के अलावा नीदरलैंड्स के सभी बल्लेबाज़ों ने विपक्षी गेंदबाज़ों के आगे घुटने टेके जिस वजह से मेजबानों को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

गेंदबाज़ों ने टीम के लिए बेहतरीन काम किया। लोगन वान बीक ने और शेरिज अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं क्लेटन फ्लॉइड, टिम प्रिंगल, और रयान क्लेन ने एक-एक विकेट हासिल किया। नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों ने न्यूजीलैंड को 148 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगाने दिए। 

NED vs NZ: Match Prediction

Advertisement

नीदरलैंड्स की टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन इसके बावजूद वह मुकाबला जीतने में कामियाब नहीं हो सके। सीरीज के दूसरे मैच में भी कीवी टीम ही टीम की फेवरेट रहेगी।

NED vs NZ Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

NED vs NZ Probable Playing XI

नीदरलैंड्स - स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), शारिज़ अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, क्लेटन फ़्लॉइड, विवियन किंग्मा, बेस डी लीड, स्टीफ़न मायबर्ग, तेजा निदामानुरु, मैक्स ओ'डॉव, टिम प्रिंगल

न्यूजीलैंड - मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी

Advertisement

NED vs NZ: Fantasy XI

विकेटकीपर - स्कॉट एडवर्ड्स, ग्लेन फिलिप्स
बल्लेबाज - ग्लेन फिलिप्स, मार्टिन गप्टिल, बेस डी लीड, फिन एलन
ऑलराउंडर - जिमी नीशम, लोगान वैन बीक
गेंदबाज - ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन सियर्स

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार