NED vs PAK: वैसे तो क्रिकेट और अंग्रेजी भाषा का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। मलतब अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए अंग्रेजी आना जरूरी है ऐसा ना तो किसी किताब में लिखा है ना ही क्रिकेट के दिग्गजों ने कभी इस बात का जिक्र किया है। बावजूद इसके अंग्रेजी भाषा को क्रिकेट से जोड़कर देखा जाता है। दरअसल, मैच के दौरान कई ऐसे क्षण आते हैं जब खिलाड़ियों को सवालों का जवाब अंग्रेजी भाषा में देना पड़ता है। इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अपनी कमजोर इंग्लिश के लिए जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisement

पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के दौरे पर है जहां दूसरे वनडे मैच के दौरान कप्तान बाबर आजम द्वारा बोली गई इंग्लिश का मजाक उड़ रहा है। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बाबर आजम इंग्लिश में सवालों का जवाब दे रहे होते हैं इस दौरान उनकी किरकिरी हो जाती है और कुछ फैन उन्हें ट्रोल करके पूर्व पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद तक को याद करने लगते हैं।

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान बाबर आजम को अंग्रेजी भाषा बोलते हुए अटकते और गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए सुना जाता है। बाबर आजम का ये वीडियो ना केवल जमकर शेयर किया जा रहा है, बल्कि उनके इस वीडियो का जमकर मीम भी बन रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'सरफराज अहमद भी बाबर आजम से ज्यादा अच्छी इंग्लिश बोल लेते थे।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे कप्तान बाबर आजम ने क्लासिक इंग्लिश बनाई है।' एक और यूज़र ने लिखा, 'इससे अच्छी इंग्लिश तो मैं बोल लेता हूं।' बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम ने पहले 2 वनडे जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार