NED vs PAK: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) को रॉटरडैम के हेज़ेलारवेग में नीदरलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मधुमक्खी ने काट लिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ ये घटना तब घटी जब वो कप्तान बाबर आजम के साथ क्रीज पर बैटिंग कर रहे थे। पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद का सामना करने से पहले मैदान पर उन्हें दर्द में देखा गया था।

Advertisement

जब उनके बाएं हाथ पर एक मधुमक्खी ने डंक मारा तब फखर जमान के हाथ से तुरंत उनका बल्ला गिर गया था। टीम के फिजियो के मैदान पर उतरने से पहले पाकिस्तान का बल्लेबाज काफी ज्यादा तकलीफ में था। बाद में टीम के फिजियो को मैदान पर आकर उनकी सलामती करते हुए देखा गया। 

Advertisement

हालांकि, मधुमक्खी का काटना भी फखर जमान को उनके इरादे से डुला नहीं सकी। जमान उस समय 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने 19 गेंदों में 2 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। छठे ओवर में विवियन खिग्मा की गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवाया।

बता दें कि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले वनडे मुकाबले पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। फखर जमान ने रनआउट होने से पहले 109 रनों की पारी खेली। वहीं खबर लिखे जाने तक पाक टीम ने 44 ओवर में 260 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार