मेलबर्न, 8 मार्च| टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूकने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन बड़े मैचों मे कैसे खेलना है इस पर इस ध्यान देने की जरूरत है। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Advertisement

भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Advertisement

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, "जिस तरह से हमने लीग चरण में प्रदर्शन किया, वह शानदार था। लेकिन इस मुकाबले में कुछ कैच छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण रहा।"

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया।

भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे अभी भी अपनी टीम पर विश्वास है। आने वाला डेढ़ साल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा भविष्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें खुद पर भरोसा करने और कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है, खासकर फील्डिंग में। हमें इन चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है।"

भारतीय टीम 2018 में हुए पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी और इसे बार उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा है।

Advertisement

हरमनप्रीत ने कहा, "हमें एक-दूसरे पर विश्वास करने की जरूरत है और मुझे इस टीम पर विश्वास है। पहला मैच अच्छा रहा और इससे हमें आत्मविश्चास मिला। हमें आगे कड़ी मेहनत करते रहना होगा। हम सही दिशा में हैं। साल दर साल हम सुधार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें केवल इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि बड़े मैचों में हमें किस तरह से खेलना है क्योंकि कई बार हम महत्वपूर्ण मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाला समय हमें कई शानदार लम्हे देगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार