मोहाली, 14 अप्रैल | किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में दमदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाने वाले दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें फॉर्म में लौटने के लिए केवल एक बेहतरीन पारी की दरकार थी।

Advertisement

डिविलियर्स ने मेजबान टीम के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली और 'मैन ऑफ द मैच' भी चुने गए। इस सीजन बेंगलोर की यह पहली जीत है। 

मैच के बाद डिविलियर्स ने कहा, "मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था इसलिए बहुत खुश हूं। सही दिशा में यह एक बहुत छोटा सा कदम है, लेकिन बड़ा भी है। खेल को लेकर मेरे मन बहुत सम्मान है इसलिए मैं कभी निराश हुआ और खुद पर कभी अतिरिक्त दबाव नहीं बनाया। आत्मविश्वास को वापस लाने के लिए केवल एक बेहतरीन पारी चाहिए थी और उम्मीद है कि मैं इसे बकरार रखूंगा।"

उन्होंने कहा कि वह मैदान पर तेज रहना चाहते है इसलिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। लगातार 10-11 महीने लय बनाए रखना कठिन होता है। 

डिविलियर्स ने कहा, "मैं विश्वभर में क्रिकेट के दूसरे प्रारूप में तेज रहना चाहता था इसलिए मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। मेरे करियर में 15 साल बाद मैं लगातार 10-11 महीने खेलकर मैदान पर तरोताजा नहीं रह सकता। मुझे स्थानीय और विश्वविद्यालय के लोगों के साथ काम करने का मौका मिला और इससे भी मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार