शेफाली वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (29 जनवरी) को जूनियर टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतकर इतिहास रच दिया। गर्ल्स इन ब्लू ने फाइनल में इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को आसानी से हरा दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के सामने सिर्फ 69 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे शेफाली वर्मा की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

Advertisement

इस फाइनल मुकाबले से पहले ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने इस युवा टीम को मोटिवेट किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था इसके बाद उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी देखा और जब टीम इंडिया ने ये मैच जीत लिया तो उसके बाद नीरज मैदान के अंदर भी गए और सिर झुकाकर उन्होंने महिला टीम को सलाम किया।

Advertisement

2020 टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज का एक वीडियो इस समय काफी सुर्खियों में है। जब खिलाड़ी खिताबी जीत का जश्न मना रहे थे तभी नीरज मैदान में उतरे और टीम इंडिया को उन्होंने झुककर नमन किया। इसके बाद शेफाली वर्मा ने ओलंपिक चैंपियन को विश्व कप की ट्रॉफी भी दिखाई। नीरज के साथ इस वीडियो में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का एक सदस्य भी शामिल था।

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और फैंस नीरज चोपड़ा की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस फाइनल मुकाबले की बात करें तो सौम्या ने 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर विजयी रन बनाया और भारतीय अंडर-19 महिला टीम को विश्व चैंपियन बना दिया। खिताबी जीत के बाद कप्तान शेफाली काफी भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार