इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां गेंदबाज़ों की धूम देखने को मिली है। दोनों ही टीमों के गेंदबाज़ों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर टूटे। इसी बीच कीवी टीम के खिलाड़ी नील वैगनर ने बिना मैदान पर उतरे फैंस का दिल जीत लिया है और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, सीरीज के पहले मुकाबले में नील वैगनेर को कीवी टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी। लेकिन इस मुकाबले के दौरान पहले ही दिन नील वैगनेर एक फैन को अपने नए-नए पैड्स गिफ्ट करते नज़र आए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वैगनेर से गिफ्ट पाकर फैन भी काफी खुश नज़र आया। यही वज़ह है अब इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि पहले टेस्ट के पहले दिन फैंस को मैदान पर काफी कुछ देखने को मिला। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद अनुभवी जेम्स एंडरसन और युवा मैटी पोट्स की गेंदबाज़ी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ घुटने टेकते नज़र आए। कीवी टीम पहली इनिंग में महज़ 132 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो देखने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने भी फैंस को काफी निराश किया, लेकिन जैक क्रॉली ने टीम के लिए 43 रन बनाए। हालांकि इसके बाद टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट और काइम जैमीसन ने 2-2 विकेट चटकाकर इंग्लिश टीम को दिन के अंत तक 116/7 के स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। 

गौरतलब है कि सीरीज का पहला मुकाबला देखकर ऐसा लग रहा है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज में गेंदबाज़ों को बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसे में अब कीवी टीम नील वैगनेर के साथ दूसरे मुकाबले में उतरने पर विचार कर सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार