Nepal Announce Squad For The T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। युवा ऑलराउंडर रोहित पौडेल (Rohit Paudel) को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। उनके साथ अनुभवी स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) भी टीम का हिस्सा हैं, जो आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल चुके हैं। 

Advertisement

क्रिकेट नेपाल ने मंगलवार (6 जनवरी) को भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। नेपाल टीम इस मेगा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार हिस्सा लेने जा रही है, जबकि कुल मिलाकर यह उनका तीसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले नेपाल ने 2014 और 2024 के टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था।

Advertisement

युवा बल्लेबाज़ी ऑलराउंडर रोहित पौडेल को एक बार फिर नेपाल टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। इसकेअलावा टीम में स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को भी शामिल किया गया है, जो कि IPL 2018 और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी और युवा तेज़ गेंदबाज़ नंदन यादव को भी टीम में जगह मिली है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आसिफ शेख संभालेंगे, जबकि उनके भाई और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ आरिफ शेख भी टीम का हिस्सा हैं। 

नेपाल की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप C में रखा गया है, जहां उनका सामना इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी टीमों से होगा। रोहित पौडेल की कप्तानी में नेपाल अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल की टीम:
रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह एरी (उपकप्तान), संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, सुंदरिप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला और लोकेश बाम।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार