नेपाल क्रिकेट टीम को मंगलवार (3 अक्टूबर) को हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले गए एशियन गेम्स पुरुष टी-20 इंटरनेशनल 2023 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ नेपाल एशियन गेम्स से बाहर हो गई है और भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। नेपाल भले ही इस मुकाबले में हार गई, लेकिन उसने कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

भारत के खिलाफ नेपाल ने इस मैच में कुल 14 छक्के जड़े। एक पूर्ण सदस्य देश के विरुद्ध एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में यह किसी एसोसिएट टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2019 में आयरलैंड के खिलाफ हुए टी-20 मैच में नीदरलैंड ने 13 छक्के लगाए थे। 

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

भारत द्वारा मिले 203 रनों के लक्ष्य के जवाब में नेपाल ने 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में किसी एसोसिएट टीम द्वारा भारत के खिलाफ बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2022 में हॉन्ग-कॉन्ग ने भारत के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे।

बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। भारत की जीत के हीरो रही यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 49 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: Live Score

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार (6 अक्टूबर) को इस मैदान पर ही खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार