Cricket Nepal ने 30 अगस्त से शुरू होने वाले ACC Men's Premier Cup के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है जिसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, क्रिकेट नेपाल ने अपनी वनडे टीम का कैप्टन ही बदल दिया है और अब ये जिम्मेदारी स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) संभालते दिखेंगे। वो रोहित पौडेल (Rohit Paudel) को रिप्लेस करके नेपाल ODI टीम के नए कैप्टन बने हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 26 वर्षीय संदीप लामिछाने पहली बार नेपाल क्रिकेट टीम की कैप्टेंसी नहीं करेंगे। इससे पहले भी वो साल 2022 में नेपाल के लिए ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 14 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल में अपने देश की कैप्टेंसी की है।
गौरतलब है कि संदीप लामिछाने नेपाल क्रिकेट टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जिन्होंने 77 वनडे में 154 विकेट और 78 टी20 इंटरनेशनल में 142 विकेट झटके। आप उनकी काबिलियत का अंदाजा इससे लगा सकते हो कि वो नेपाल के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 154 इंटरनेशनल मुकाबलों में 296 विकेट दर्ज हैं।
याद दिला दें कि संदीप लामिछाने पर साल 2022 में बलात्कार का गंभीर आरोप लगा था जिसके कारण नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने उन पर बैन लगा दिया था। हालांकि संदीप ने इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी और मई 2024 में नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने उन्हें बलात्कार के आरोप से बरी कर दिया। इसके बाद ही Cricket Nepal पर उन पर लगाया गया बैन हटाया और आज वो फिर से देश की टीम के कैप्टन चुने गए हैं।
बात करें रोहित पौडेल की तो उनकी कैप्टेंसी में नेपाल ने ICC Cricket World Cup League 2 के 12 में से 11 वनडे जीते और 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाई थी। उनकी अगुवाई में नेपाल ने 63 में से 31 वनडे और 59 में से 33 टी20 इंटरनेशनल जीते। उन्हें कैप्टेंसी के पद से हटा दिया गया है, लेकिन वो एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने हुए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
एसीसी प्रीमियर लीग के लिए नेपाल का स्क्वॉड: संदीप लामिछाने (कप्तान), आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, रोहित पौडेल, देव खानलम, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुदीप जोरा, बसीर अहमद, ईशान पांडे, गुलसन झा, शेर मल्ला, ललित राजबंशी, करण केसी, हेमंत धामी।