निचले क्रम के बल्लेबाज टिम वान डेर गुगटेन (49) रन की पारी के बाद कप्तान पीटर सीलार (3/27) की शानदार गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड ने यहां स्पोर्टपार्क मार्सचाल्करवीर्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आयरलैंड को एक रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। नीदरैंलड ने 14 साल बाद आयरलैंड को वनड में हराया है। 

Advertisement

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुगटेन के 53 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 49 रन के दम पर 50 ओवर में 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम पॉल स्टíलंग के 112 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे 69 रनों की पारी के बावजूद 50 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

आयरलैंड की पारी में स्टर्लिग के अलावा सिमी सिंह ने 45, एंडी मैकब्राइन ने 17 और जॉर्ज डोकरेल ने 11 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सका।

नीदरलैंड की तरफ से सीलार के अलावा लोगन वान बीक ने दो विकेट लिया जबकि फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर और गुगटेन ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, नीदरलैंड की पारी में गुगटेन के अलावा मैक्स ओदुउद ने 23, साकिब जुलफिकर ने 23, बास डी लिडे ने 21, स्टीफन माइबर्ग ने 20 और लोगन वान बीक ने 29 रन बनाए जबकि ब्रैंडन ग्लोवर दो रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

आयरलैंड की ओर से क्रैग यंग और जोशुआ लिटल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सिमी सिंह और एंडी मैकब्राइन ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार