सलामी बल्लेबाज स्टीफन माइबर्ग (74) की अर्धशतकीय पारी से नीदरलैंड ने यहां स्पोटर्सपार्क मार्कचाल्ककेरवीर्ड स्टेडियम में खेले गए तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में आयरलैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। माइबर्ग को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी टैक्टर के 100 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 58 रन की पारी के दम पर 49.2 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड ने स्टीफन के 111 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के सहारे 74 रन की मदद से 45.5 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आयरलैंड की ओर से सिमी सिंह ने तीन विकेट लिए जबकि बारी मैककार्थी, जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्रीन को एक-एक विकेट मिला।

नीदरलैंड की पारी में मैक्स ओदोव्द ने 36, मुसा अहमद ने 19 और बास डी लीडे ने 18 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, आयरलैंड की पारी में हैरी के अलावा जॉर्ज डॉकरेल ने 69 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 13 रन बनाए जबकि सिमी 21 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका।

Advertisement

नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन और लोगन वान बीक ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि टिम वान डेर गुगटेन ने दो और विवियन किंगमा को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार