Netherlands vs Namibia T20 World Cup 2026: बास डी लीडे (Bas de Leede) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड ने मंगलवार (10 फऱवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही नीदरलैंड ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना जीत का खाता खोल लिया। लीडे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरूआत खास नहीं रही और 46 रन के कुल स्कोर तक 2 विकेट गिर गए। इसके बाद लीडे और कॉलिन एकरमैन ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की।

Advertisement

लीडे ने धमाकेदार अंदाज मे बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं एकरमैन ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। इन दोनों के अलावा ओपनर माइकल लेवेट ने 28 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 18 रन बनाए। नीदरलैंड ने 2 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

नामीबिया के लिए  बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन जैन निकोल लोफ्टी-ईटन के खाते में भी 1-1 विकेट आया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।  टॉप स्कोरर रहे जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 38 गेंदों में 42 रन और जैन  फ्राइलिंक ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके अलावा जेजे स्मिट ने 22 रन और गेरहार्ड ने 18 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीदरलैंड के लिए लोगन वैन बीक और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट, आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार