अहमदाबाद, 4 दिसंबर | गुजरात के मोटेरा में स्थित नवनिर्मित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में अगले साल होने वाले एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन प्रदर्शनी मैच का आयोजन हो सकता है। दुनिया की सबसे बड़े इस क्रिकेट स्टेडियम को नए सिरे से तैयार किया गया है, जिसकी दर्शक क्षमता 1, 10, 000 के करीब है।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है और बीसीसीआई इसकी शानदार उद्घाटन की योजना बना रहा है।

Advertisement

आईसीसी अगर बीसीसीआई के अनुरोध को मान लेता है तो अगले साल मार्च में एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन हो सकता है।

एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच मैच आयोजित करने का विचार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का है, जो इसे अपने पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीब उर रहमान के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित करना चाहता है।

मोटेरा स्थित इस स्टेडियम में 2014 में भारत और श्रीलंका के बीच के बीच अंतिम वनडे मैच खेला गया था।

इस समय ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता 90,000 के करीब है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार