Bangladesh vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड पहली पार में मेजबान बांग्लादेश से अभी भी 44 रन पीछे है। दूसरे दिन पर्याप्त रोशनी ना होने के कारण अंपायरों ने खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया। काइल जैमीसन (7) और कप्तान टिम साउदी (1) नाबाद रहे। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 36 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज ज्यादा देकर क्रीज पर नहीं टिक सका।

Advertisement

विलियमसन ने अपने करियर का 29वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 205 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 42 रन और डेरिल मिचेल ने 41 रन बनाए। 

बांग्लादेश के लिए दूसरे दिन ताइजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। शोरफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन और मोमनुल हक ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम पहली पारी में 86 रन पर सिमट गई। ओपनिंग बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 35 गेंदों में 37 रन, मोमिनुल हक ने 78 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। 

न्यूडीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 4 विकेट, काइल जैमीसन, एजाज पटेल ने 2-2, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

टीमें:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम।

Also Read: Live Score

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), एजाज पटेल।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार