New Zealand vs West Indies, 1st Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत पर दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंजड की कुल बढ़त 96 रन हो गई है।

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने पर डेवोन कॉनवे 15 रन और कप्तान टॉम लैथम 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

Advertisement

इससे पहले जैकब डफी और मैट हेनरी की शानदार गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 167 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को पहली पारी में 64 रन की बढ़त हासिल की ।

वेस्टइंडीज के लिए टॉप स्कोरर रहे शाई होप ने 56 रन और शिवनारायण चंद्रपॉल ने 52 रन की पारी खेली। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 5 विकेट और उन्होंने पहली बार अपने करियर में यह कारनामा किया है। इसके अलावा मैट हेनरी ने 3 विकेट और जैकरी फॉक्स ने 2 विकेट लिए। बता दें कि हेनरी ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले अपने देश के छठे गेंदबाज बने।

इससे पहले दूसरे दिन न्यूजीलैंड पहली पारी में 231 रनों पर ऑलआउट हुई और पहले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाई। जिसमें केन विलियमसन ने 52 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 47 रन बनाए।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड़्स औऱ जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट,रोस्टन चेज और जोहान लेन ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, ज़कारी फाउल्केस, मैट हेनरी, जैकब डफी।

Advertisement

वेस्टइंडीज़ (प्लेइंग XI): टेगनेरिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेट कीपर), केमार रोच, जोहान लेने, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार