India A vs New Zealand A Unofficial Test Series: न्यूजीलैंड ने भारत ए के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। न्यूजीलैंड ए के इस 19 सदस्यीय विस्तारित स्क्वॉड में 11 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मौजूदा समय में या पहले न्यूजीलैंड की सीनियर इंटरनेशनल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होनी है।
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला चार दिवसीय मुकाबला 24 से 27 अक्टूबर तक लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो और मुकाबले होंगे। इस सीरीज में भारत ए की टीम की तरफ से भी यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
कैंटरबरी के बल्लेबाज राइस मारियू को न्यूजीलैंड ए की कप्तानी सौंपी गई है। वह पहले और दूसरे मुकाबले में टीम की अगुवाई करेंगे। तीसरे मैच के लिए टीम के नेतृत्व को लेकर फैसला बाद में किया जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले निक केली के तीसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड ए की टीम में आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट फिशर, मिच हे, जेडन लेनॉक्स, बेन लिस्टर, हेनरी निकोल्स और टिम रॉबिन्सन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। इन खिलाड़ियों का अनुभव टीम के लिए अहम हो सकता है।
पहले मैच के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम
राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट।
दूसरे मैच के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम
राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट।
Also Read: LIVE Cricket Score
तीसरे मैच के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम
आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जारोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स और फ्रेजर शीट।