New Zealand Allrounder: न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है, ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) बाईं पिंडली में फिर से चोट लगने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। वह करीब 3 हफ्तों से क्रिकेट से दूर रहेंगे।
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज बेन सियर्स के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारत में टीम में शामिल होंगे।
ब्रेसवेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 28 रन बनाए थे लेकिन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। जिसके बाद वह भारत के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हुए।
न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक रिलीज़ के अनुसार, ब्रेसवेल की " पिंडली की चोट ठीक हो गई थी, लेकिन रविवार को वार्म-अप के दौरान उन्हें फिर से चोट लग गई।”
बता दें कि ब्रेसवेल चोट के चलते ही भारत में हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाए थे।
मैककॉन्ची ने न्यूज़ीलैंड के लिए 12 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं और 7.29 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं, उन्होंने छह वनडे इंटरनेशनल भी खेले हैं। पिछले महीन उन्होंने न्यूजीलैंड की टी-20 लीग सुपर स्मैश में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने दोनों ही मैच में जीते हैं, जिसमें मंगलवार को यूएई के खिलाफ मिली 10 विकेट की शानदार जीत भी है। अब कीवी टीम अपने तीसरे मैच के लिए अहमदाबाद जाएगी, जहां 14 फरवरी को उसे साउथ अफ्रीका से भिड़ना है।