New Zealand Allrounder: न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है, ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) बाईं पिंडली में फिर से चोट लगने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। वह करीब 3 हफ्तों से क्रिकेट से दूर रहेंगे।

Advertisement

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज बेन सियर्स के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारत में टीम में शामिल होंगे।

Advertisement

ब्रेसवेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 28 रन बनाए थे लेकिन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। जिसके बाद वह भारत के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हुए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक रिलीज़ के अनुसार, ब्रेसवेल की " पिंडली की चोट ठीक हो गई थी, लेकिन रविवार को वार्म-अप के दौरान उन्हें फिर से चोट लग गई।”

बता दें कि ब्रेसवेल चोट के चलते ही भारत में हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाए थे।

मैककॉन्ची ने न्यूज़ीलैंड के लिए 12 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं और 7.29 की इकॉनमी से 7  विकेट लिए हैं, उन्होंने छह वनडे इंटरनेशनल भी खेले हैं। पिछले महीन उन्होंने न्यूजीलैंड की टी-20 लीग सुपर स्मैश में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने दोनों ही मैच में जीते हैं, जिसमें मंगलवार को यूएई के खिलाफ मिली 10 विकेट की शानदार जीत भी है। अब कीवी टीम अपने तीसरे मैच के लिए अहमदाबाद जाएगी, जहां 14 फरवरी को उसे साउथ अफ्रीका से भिड़ना है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार