New Zealand T20 World Cup 2024 Team: न्यूजीलैंड ने जून में वेस्टइंडीज औऱ अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं और डेवोन कॉनवे की वापसी हुई है, जो चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे। फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज के दौरान कॉनवे के अंगूठे में चोट लगी थी। जिसके बाद सर्जरी हुई और तब से वह क्रिकेट से दूर हैं। 

 
Advertisement

अनुभवी टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट टीम का हिस्सा है। वहीं रचिन रविंद्र और मैट हेनरी पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने टखने की सर्जरी के कारण और ऑलराउंडर काइल जैमीसन पीठ की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

फिन एलन जो पीठ की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे उनकी वापसी हुई है। वहीं पाकिस्तान दौरे का हिस्सा रहे माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी भी टीम में हैं। 

इसके अलावा तेज गेंदबाज बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। 

न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच गुयाना में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।  

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, बेन सियर्स (रिजर्व खिलाड़ी)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार