टानटन (इंग्लैंड),9 जून - जेम्स नीशम (31-5) और लाकी फग्र्यूसन (37-4)की कहर बरपाती गेंदों के बाद कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 79) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां के कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप के अपने तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

विश्व कप के बीते संस्करण का फाइनल खेल चुकी कीवी टीम की यह लगातार तीसरी जीत है जबकि अफगानिस्तान को लगातार तीसरी हार मिली है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम 6 अंकों और मजबूत नेट रन रेट के साथ 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से विराजमान है।


Advertisement

टास जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 42.1 ओवरों में 172 रनों पर ही ढेर कर दिया और फिर 32.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्टिन गुपटिल (0) इस मैच में खाता नहीं खोल सके लेकिन कोलिन मुनरो ने 22, रास टेलर ने 48 और टाम लाथम ने नाबाद 13 रन बनाए।

विलियमसन की 99 गेंदों की पारी में नौ चौके शामिल हैं जबकि टेलर ने 52 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने जो भी विकेट गंवाए, वे आफताब आलम के खाते में गए।

जहां तक अफगानिस्तान की बात है तो उसके लिए हसमातुल्लाह शाहिदि ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। इसके अलावा हजरतुल्लाह जाजई ने 34, नूर अली जादरान ने 31 और अफताब आलम ने 14 रनों का योगदान दिया। 

न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन ग्रैंडहोम ने भी एक सफलता हासिल की। नीशम इस विश्व कप में पहली बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बने और इसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।


आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार