टॉम लैथम (Tom Latham) और फिन एलेन (Finn Allen) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (10 सितंबर) को खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 27 रनों से हरा दिया। इसके साथ मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।  162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ओपनर फिन एलेन (41 रन) और रचिन रवींद्र (17) ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। एलेन ने अपनी पारी में 24 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। 
टॉप स्कोरर रहे कप्तान लैथम ने 37 गेंदों में दो चौकों-दो छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 5 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश के लिए शोरफुल इस्लाम ने दो, तसकीन अहमद, नसुम अहमद और अफीफ हुसैन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद अगले 20 रन में तीन विकेट औऱ गिर गए। इसके साथ अफीफ हुसैन ने कप्तान महमादुल्लाह के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हुसैन ने 33 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। वहीं महमादुल्लाह ने 23 रन बनाए।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बांग्लादेश के लिए एजाज पटेल-स्कॉट कुगेलाइन ने दो-दो, जैकब डफी, कोल मैककोन्ची, बेन सियर्स और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार