कप्तान टॉम लाथम (नाबाद 110) के मैच जिताऊ शतक की बदौलत मेजबान न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश ने छह विकेट पर 271 रन का स्कोर बनाया, जिसे कीवी टीम ने 10 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 275 रन बनाकर हासिल कर लिया।

Advertisement

लॉथम ने 108 गेंदों पर 10 चौके लगाए। उन्होंने साथ ही डेवन कॉन्वे (72) के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम योदान दिया। कॉन्वे ने 73 गेंदों पर सात चौके जड़े।

उनके अलावा जेम्स नीशम ने 30 और मार्टिन गुप्टिल ने 20 रन बनाए। लॉथम को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए।

 

इससे पहले, बांग्लादेश ने छह विकेट पर 271 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कप्तान तमीम इकबाल ने 108 गेंदों पर 11 चौकों की बदौलत 78 और मोहम्मद मिथुन ने 57 गेंदों पर 57 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्के की बदौलत 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

उनके अलावा सौम्य सरकार ने 32, मुश्फिकुर रहीम ने 34 और महमूदुल्लाह ने 16 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बाउल्ट, मैट हेनरी और जेमिंसन ने एक-एक जबकि मिशेल सेंटनर को दो विकेट मिला।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच शुक्रवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इसके बाद वे रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

संक्षिप्त स्कोर: बांग्लादेश 50 ओवरों में 271/6 (तमीम इकबाल 78, मोहम्मद मिथुन 73 नॉटआउट; मिशेल सेंटनर 2/51) न्यूजीलैंड से 48.2 ओवर में 275/5 से 10 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हार गए (टॉम लेथम 110 नाबाद, डेवोन कॉनवे 72; महेदी हसन 2/42)
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार