29 दिसंबर,नेल्सन (CRICKETNMORE)। नील ब्रूम के नाबाद शतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सेक्सटन ओवल में खेले गए दूसरे वन डे मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 67 रन से हरा दिया। इसके साथ ही कीवी टीम ने तीन मैच की सीरीज पर कब्जा कर लिया है।  ब्रूम को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम सिर्फ 42.4 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 16 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। इसके बाद इमरुल कईस और शब्बीर रहमान ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े।  कप्तान विलियमसन ने विकेटकीपर रोंकी के हाथों शब्बीर (38) को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।   पढ़ें: टीम इंडिया को झटका, ये बड़ा गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज से बाहर

Advertisement

शब्बीर के पवेलियन लौटने के बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई और अगले आठ विकेट 81 रन के अंदर ही गिर गए। टीम के 6 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बांग्लादेश की तरफ से इमरुल कईस ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। 

Advertisement

गेंदबाजी में कप्तान केन विलियमसन ने कमाल दिखाया  और 5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ड, टिम साउजी ने दो-दो और लोकी फर्ग्यूसन और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं टेस्ट क्रिकेट का ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने नील ब्रूम की नाबाद 109 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओर में 251 रन बनाए। यह ब्रूम के करियर का पहला शतक है। इसके अलावा ल्यूक रोंकी 35, जिमी नीशम 28, टॉम लाथ 22 और कप्तान केन विलियमसन ने 14 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश के लिए कप्तान मशरफे मुर्तजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।  इसके अलावा तस्कीन अहमद,शाकिब अल हसन ने दो-दो और सुबाशिस रॉय, मोसद्देक़ होसैन सैकत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

BREAKING NEWS: अनुष्का और कोहली करेंगे सगाई, 2 से 3 दिन में यहां पर करने वाले हैं सगाई

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार