New Zealand vs England 1st ODI Highlights:  न्यूजीलैंड ने रविवार (26 अक्टूबर) को माउंट मॉन्गनुई  के बे ओवल मे खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जीत के लिए मिले 224  रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 36.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर ही हासिल कर लिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 10 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए और 56 रन पर पहुंचने तक 6 खिलाड़ी आउट हो गए। लेकिन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रूक ने एक छोर संभाला और बेहतरीन शतक जड़ा। 

Advertisement

ब्रूक ने 101 गेंदों में 135 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके औऱ 11 छक्के जड़े। उनके अलावा ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने 54 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई।  इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका और इंग्लैंड ने 35.2 ओवर में 223 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए ज़ैकरी फ़ॉक्स ने 4 विकेट, जैकब डफी ने 3 विकेट, मैट हेनरी ने 2 विकेट औऱ मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और पहले 3 विकेट सस्ते गिर गए। इस मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे केन विलियमसन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। डेरिल मिचेल औऱ माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे मिचेल ने 91 गेंदों में नाबाद 78 रन की पारी खेली। वहीं ब्रेसवेल ने 51 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 27 रन और टॉम लैथम ने 24 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 3  विकेट, ल्यूक वुड और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का दूसरा वनडे मैच 29 अक्टूबर को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार