रांची, 26 अक्टूबर| न्यूजीलैंड ने बुधवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में भारत को 19 रनों से हरा दिया। इसी के साथ किवी टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। पूरा स्कोरकार्ड

रांची वनडे में भी फेल भारत का हिट मैन रोहित शर्मा, पांचवें वनडे से होगा बाहर

किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 261 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन मेजबान टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 48.4 ओवरों में 241 रनों पर ही ढेर हो गई।

किवी टीम ने मार्टिन गुप्टिल (72) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे।

रांची वनडे में कोहली आउट, लेकिन आउट होते ही किया ये हैरत भरा कमाल

लक्ष्य की पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और रोहित शर्मा (11) 19 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (57) ने विराट कोहली (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़ टीम को संभाला, लेकिन इन दोनों के जाने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

अनुष्का शर्मा के लिए सोशल साइट्स पर कोहली ने दिल खोल कर दिखाया प्यार

स्थानीय दर्शकों को चहेते भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने घरेलू मैदान पर कुछ खास नहीं कर सके और 11 रनों पर पवेलियन लौट गए। अंत में अक्षर पटेल (38) और अमित मिश्रा (14) ने आठवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश मिश्रा रन आउट हो गए।

कोहली बने सुपरमैन, हवा में छलांग लगाकर लपका यह हैरत भरा कैच, वीडियो

धवल कुलकर्णी (25) ने आखिरी ओवरों में कुछ अच्छे शॉट खेल किवी टीम की धड़कनों को बढ़ा दिया। उन्होंने उमेश यादव (7) के साथ अंतिम विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला सके। किवी टीम के लिए टिम साउदी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। जिम्मी नीशम और ट्रेंट बाउल्ट को दो विकेट मिले। ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

रांची में धोनी का दिखा जादू, अपनी "मैजिक" विकेटकीपिंग से वर्ल्ड क्रिकेट को किया हैरान

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार