टिम सिफर्ट के शानदार अर्धशतक और गेंदबाज के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंडन ने ऑकलैंड के ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1- की बढ़त हासिल कर ली है। देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पाकिस्तान की पारी

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और 5 विकेट सिर्फ 39 रन के स्कोर पर गिर गए। कप्तान शादाब खान ने फहीम अशरफ थोड़े समय क्रीज पर जमे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

शादाब ने 32 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 42 और अशरफ ने 12 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू मैच खेल रहे जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा स्कॉट कुगैलाइन ने 3, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

न्यूजीलैंड की पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 21 रन के कुल स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल और डेवन कॉन्वे आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टिम सिफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 

सिफर्ट ने 43 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा फिल्प्स ने 23 और मार्क चैपमैन ने 34 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड को 18.5 ओवरों में ही जीत दिला दी।

पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने 3 और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार