कोलंबो, 26 अगस्त | गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां पी. सारा ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को मेजबान श्रीलंका को हार के लिए विवश कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 65 रनों से मात दी। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम (154) और बी.जे वाटलिंग (नाबाद 105) की दमदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी छह विकेट पर 431 रनों पर घोषित कर 187 रनों की बढ़त ले ली। मेजबान टीम इस बढ़त को उतार भी नहीं पाई और अपनी दूसरी पारी में 122 रनों पर ढेर हो पारी से मैच गंवा बैठी। लैथम को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

 
Advertisement

आखिरी दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी घोषित की थी और श्रीलंका के पास इस मैच को ड्रॉ कराने का बेहतरीन मौका था, लेकिन खराब बल्लेबाजी ने उसे हार के लिए मजबूर कर दिया। 

निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (21), कुशल मेंडिस (20), सुरंगा लकमल (14) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। 

किवी टीम के लिए ट्रेंट बाउल्ट, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम सोमरविले ने दो-दो विकेट लिए। कोलिन डी ग्रांडहोम को एक विकेट मिला। 

दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 382 रनों के साथ की थी। कोलिन डी ग्रांडहोम (83) अपने निजी स्कोर में मात्र दो रनों का इजाफा कर आउट हो गए। वाटलिंग के शतक के बाद कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने पारी घोषित कर दी। वाटलिंग ने 226 गेंदों का सामना कर नौ चौके मारे। 

Advertisement

इसके बाद कीवी गेंदबाज मेजबान टीम के विकेट लगातार अंतराल पर लेते रहे। पहले सत्र की समाप्ति तक श्रीलंका ने 33 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। दूसरे सत्र में हालांकि कीवी गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही ले पाए, लेकिन दिन के आखिरी सत्र में मेहमान टीम ने श्रीलंका के बाकी के तीनों विकेट खो जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार