न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने कहा है कि वह और उनकी टीम के बाकी गेंदबाज इंग्लैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ड्यूक्स गेंद से स्विंग के लिए ज्यादा नहीं जाएंगे। न्यूजीलैंड को अगले महीने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। फाइनल मैच से पहले कीवी टीम को दो से 14 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अपने घर में कुकाबूरा गेंद से खेलने वाली कीवी टीम को इन सभी मैचों में ड्यूक्स गेंद से खेलना है।

Advertisement

अपने पहले छह टेस्ट मैचों में 36 विकेट चटका चुके जैमीसन ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, " आप शुरू से ही गेंद को स्विंग कराने का प्रयास नहीं करना चाहते।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपने देश में तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव उन्हें यहां फायदा पहुंचाएगा।

जैमीसन ने कहा, " हमें कई बार न्यूजीलैंड में अनुकूल परिस्थितियां मिली हैं, हालांकि यह ड्यूक गेंद से नहीं रहा है और हमें इस बात का ध्यान है कि यदि आप बहुत अधिक स्विंग ढूंढ़ना शुरू करते हैं, तो आपको थोड़ी चोट लग सकती है। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ है जिससे हमने उम्मीद लगा रखा है। लेकिन मुझे लगता है कि समय आने पर हम इसका हल निकालेंगे।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार