ऑकलैंड, 3 मार्च | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन हो गया है। 53 साल के क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे। क्रो ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद लेखक, प्रसारणकर्ता और मेंटर के रूप भी अपनी छाप छोड़ी।

Advertisement

लिम्फोमा (खून का कैंसर) से पीड़ित क्रो ने अपने जीवन के अंतिम महीनों में खुद सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया था।

Advertisement

ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित क्रो के परिजनों ने एक बयान जारी कर इस दिग्गज खिलाड़ी के ऑकलैंड स्थित निवास पर निधन की पुष्टि की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1982 में 19 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले क्रो को न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।
क्रो ने अपने देश के लिए 77 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 5444 रन बनाए। उनका सर्वोच्च योग 299 रन रहा है, जो कई सालों तक कीवियों की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। बाद में ब्रेंडन मैक्लम ने इसे तोड़ा।

इसके अलावा क्रो ने 143 वन डे मैचों में अपने देश के लिए 4704 रन बनाए। क्रो 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप में अपनी टीम के कप्तान थे।

2015 में क्रो को आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

Advertisement

एजेंसी

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार