13 जून। न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सर रिचर्ड हेडली आंत में कैंसर से पीड़ित हैं। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हेडली की पत्नी डायना हेडली के हवाले से बताया कि एक ट्यूमर को निकालने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है। 

Advertisement

देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, "उन्हें कैंसर के बारे में तब पता चला जब उन्होंने पिछले महीने अपना रूटीन चेकअप कराया। उनका आपरेशन सफल रहा और अब वह इससे उबर रहे हैं।" 

66 साल के हेडली न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। 1980 के समय वह इमरान खान, इयान बॉथम और कपिल देव जैसे बड़े नामों की तरह ही हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में टीम शामिल थे। 

 
Advertisement

हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 22.29 की औसत से 431 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं जो कि उनके संन्यास के समय एक विश्व रिकॉर्ड था। उन्होंने इतने ही टेस्ट मैचों में 27.16 की औसत से 3124 रन भी बनाए हैं। 

देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीत में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हेडली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 130 रन देकर सात विकेट झटके थे जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए थे।

वर्ष 1990 में अपने आखिरी इंग्लैंड दौरे पर हेडली को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार