Jeetan Patel's  All Time XI: न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। जीतन पटेल जिन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कीवी टीम को कई मैच जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। जीतन पटेल की प्लेइंग इलेवन में 5 कंगारू खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

भारतीय मूल के खिलाड़ी जीतन पटेल ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। जीतन पटेल ने अपनी टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को चुना है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर जीतन पटेल की ऑल टाइम इलेवन में शामिल नहीं हो सके। वहीं कोई भी भारतीय गेंदबाज जीतन पटेल की ऑलटाइम इलेवन में जगह नहीं बना पाया। 

Advertisement

जीतन पटेल की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने एक भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। वहीं जीतन पटेल ने अपनी टीम का कप्तान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पॉटिंग को बनाया है। जीतन पटेल ने अपनी टीम में 2 तेज गेंदबाज और 2 स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है जीतन पटेल की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलेस्टर कुक, मैथ्यू हैडन, रिकी पॉटिंग, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), वसीम अकरम, मिचेज जॉनशन, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार