मेजबान इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर भारत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम लंदन पहुंच गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा है कि टीम के बाकी सदस्य सोमवार को पहुंचेंगे।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, " टिम साउदी, बीजे वाटलिंग, रॉस टेलर और नील वेग्र साउथम्पटन में टीम के साथ जुड़ने के लिए सोमवार दोपहर (न्यूजीलैंड समय) ऑकलैंड से रवाना होंगे। मालदीव स्थित कप्तान केन विलियमसन, काइल जैमिसन, मिशेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन सोमवार (यूके समय) पर पहुंचेंगे।"

Advertisement

विलियमसन और टीम के बाकी सदस्य स्टाफ आईपीएल के स्थगित होने के बाद मालदीव चले गए थे, जहां वे क्वरंटीन में थे। वे मालदीव से सीधे इंग्लैंड पहुंचे हैं।

बल्लेबाज विल यंग भी सोमवार को टीम से जुड़ेंगे और फिर इसके बाद आइसोलेशन में रहेंगे।

बोर्ड ने कहा, " ट्रेंट बोल्ट रविवार को आइसोलेशन खत्म होने के बाद अपने परिवार को देखने के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगे। इंग्लैंड में रहते हुए वे बाहरी संपर्क और संचरण के जोखिम को सीमित करने के लिए एक 'नियंत्रित टीम वातावरण' में काम करेंगे। सभी सदस्यों का प्रतिदिन कोविड टेस्ट होगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार