England vs New Zealand, 1st Test Day 1: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की सरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। कीवी टीम अभी भी मेजबान टीम से 79 रन पीछे है। पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 16 विकेट गिरे।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की टीम 39.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए काइल जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट लिए, उन्होंने उस मैच से कीवी टेस्ट टीम में वापसी की है। वहीं नाथन स्मिथ ने 3 विकेट और विलियम ओ’रूर्के ने 2 विकेट हासिल किया।
जवाब में ओली रॉबिन्सन की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड का टॉप और मिडल ऑर्डर ढेर हो गया। 6 विकेट 29 रन के कुल स्कोर तक गिर गए। कप्तान टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र औऱ टॉम ब्लंडेल दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
हालांकि ग्लेन फिलिप्स ने दबाव वाली स्थिति में ताबड़तोड़ पारी खेली और 34 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं नाथन स्मिथ भी नाबाद पवेलियन लौटे।
मेजबान टीम के लिए रॉबिन्सन ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए हैं, वहीं गस एटकिंस्न औऱ जोश टंग के खाते में 1-1 विकेट आया है।
टीमें:
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, शोएब बशीर