ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुक़सान पर 111 रन बना लिये हैं। न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 258 रन और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 7 विकेट की दरकार है। दिन का खेल ख़त्म होने पर रचिन रवींद्र (56) और डेरिल मिचेल नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

369 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत ख़राब रही और टॉम लैथम (8), विल यंग (15) और केन विलियमसन (9) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रविंद्र और मिचेल ने पारी को संभला।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लियोन ने दो विकेट और ट्रैविस हेड ने एक विकेट लिया है।

इससे पहले तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरी पारी में 164 रन पर ऑल आउट हो गई और पहली पारी में मिली 204 रन की बढ़त के चलते मेजबान टीम के सामने 368 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लियोन ने सबसे ज़्यादा 41 रन बनाए। 

न्यूज़ीलैंड के लिये दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन फ़िलिप्स ने करियर में पहली बार 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मैट हैनरी ने 3 विकेट और कप्तान टिम साउदी ने 2 हासिल किए। 

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन ( नाबाद 174) के शानदार शतक के दम पर 383 रन बनाये थे। जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड टीम 179 रन पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार