इंदौर, 11 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारत ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को तीन विकेट पर 216 रन के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और न्यूजीलैंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 475 रनों का लक्ष्य रखा है। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 101) का शतक पूरा होते ही भारतीय कप्तान ने पारी की घोषणा कर दी।
पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे 23 रन बनाकर नाबाद रहे। पुजारा ने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 148 गेंदें खेलीं और नौ चौके लगाए।

यह भी पढ़ें: अश्विन ने खोला राज, केन विलियमसन इस गेंद से डरते हैं..

Advertisement

भारत ने दिन के पहले सत्र में मुरली विजय (19) और गौतम गंभीर (50) के रूप में दो विकेट गंवाए, जबकि कोहली (17) की विकेट दूसरे सत्र में गिरा।

Advertisement

दिन के आठवें ओवर में मुरली के रन आउट होने के बाद सोमवार को रिटायर्ड हर्ट हो पवेलियन लौटे गंभीर ने मैदान पर दोबारा वापसी की। गंभीर ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी निभाई।

#BREAKING: मोहम्मद कैफ ने ऐसा कमाल कर फिर से जगाई भारतीय वनडे टीम में वापसी की उम्मीद

लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करते हुए गंभीर ने 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद रन गति तेज करने के प्रयास में वह सर्किल के अंदर खड़े सीधे मार्टिन गुप्टिल की ओर कैच उठा बैठे। गंभीर ने 56 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके लगाए।

इसके बाद पुजारा का साथ देने कप्तान विराट कोहली उतरे, हालांकि कोहली अपनी पारी को ज्यादा आगे तक नहीं ले जा सके और दूसरे सत्र में जीतन पटेल की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

भारत ने कोहली (211) और अजिंक्य रहाणे (188) की मदद से पांच विकेट पर 557 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में किवी टीम अपनी पहली पारी में महज 299 रन बना सकी।

PHOTOS: मोहम्मद कैफ की वाइफ की खूबसूरती देखकर दंग रह जाएगें आप, जरूर देखें

Advertisement

भारतीय कप्तान ने हालांकि किवी टीम को फॉलोआन खेलने का निमंत्रण नहीं दिया। किवी टीम की पारी ढहाने में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की महती भूमिका रही। अश्विन आठ किवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का सबब बने। उन्होंने छह विकेट चटकाए, जबकि दो बल्लेबाजों को रन आउट किया।

भारत तीन मैचों की श्रृंखला पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार