India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के (Will O'Rourke) भारत के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार (10 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी। उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करने का होगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के मुताबिक, ओ'रूर्के हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोटों से उबर रहे हैं और "एहतियात" के तौर पर भारत के खिलाफ घरेलू वनडे और टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।
न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया में दिसंबर की शुरुआत में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए ओ'रूर्के को मंजूरी मिल जाएगी।
वॉल्टर ने कहा, "ज़ाहिर है, विल के लिए भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर इतने बड़े टूर से बाहर होना निराशाजनक है।"
"हम सभी इस बात पर सहमत थे कि उनके लिए बेहतर होगा कि वे दोनों चोटों से उबरने के लिए थोड़ा और समय लें और सुरक्षित रूप से अपनी गेंदबजी का वर्कलोड बढ़ाएं।"
"अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाज़ी संसाधन बहुत अहम होंगे, इसलिए हम विल की वापसी को लेकर सावधानी बरत रहे हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि मैदान पर दोबारा उतरने से पहले वे पूरी तरह फिट हों।"
2024 में डेब्यू करने वाले 25 वर्षीय गेंदबाज ओ'रूर्के ने अभी तक 14 टेस्ट खेले हैं औऱ 25 से कम की औसत से 49 विकेट लिए हैं। जून में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत में ओ'रूर्के ने अहम रोल निभाया था। उस सीरीज में उन्होंन 10 विकेट लिए थे, लेकिन आखिरी टेस्ट में हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद से वो नहीं खेले हैं।
इसके बाद अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पिंडली की चोट आई थी।
इस साल की शुरुआत में मैदान पर वापसी करने से पहले, ओ'रूर्के पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण सात महीने तक बाहर रहे थे।
बता दें कि इससे पहले मार्क चैपमैन और जैक फ़ोल्क्स चोट के कारण भारत के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में मौका मिला है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 22 अक्टूबर से होगी, टी-20 के अलावा पांच वनडे मैचों की सीरीज और फिर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।