तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) को पेट में लगी मामूली चोट ने न्यूजीलैंड का सिरदर्द बढ़ा दिया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के विरुद्ध घर पर खेली जा रही ट्राई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मेजबान टीम को यह दूसरा झटका है। इससे पहले ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) उंगली के फ्रैक्चर के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। साथ ही पितृत्व अवकाश के बाद मिचेल सैंटनर रविवार को टीम के साथ जुड़ेंगे।

Advertisement

फर्ग्यूसन की पिछली चोटों के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड को उनका ध्यान रखना होगा। वह पिछले साल टी-20 विश्व कप से चोट के चलते बाहर हो गए थे। प्रमुख कोच गैरी स्टेड ने कहा है कि फर्ग्यूसन संभवत: इस ट्राई सीरीज से बाहर रहेंगे।

Advertisement

स्टेड ने कहा, "लॉकी को पेट में मामूली चोट लगी है। हम उनका ध्यान रख रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि हम विश्व कप की शुरूआत में उन्हें तैयार रखना चाहते हैं। वह हमारी गेंदबाजी के काफी अहम सदस्य हैं। दुर्भाग्यवश वह पिछले साल भी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे। हम इस बारे में जानते हैं और चाहते हैं कि वह विश्व कप के मैचों के लिए तैयार रहे।"

कोच ने आगे कहा, "इस बात की संभावना है कि वह पूरी ट्राई सीरीज से बाहर रहे। हम आने वाले दिनों में देखेंगे कि उनका शरीर उपचार के बाद कैसी प्रतिक्रिया देता है।"

एडन मिल्न को भी पूरी तरह तैयार करना न्यूजीलैंड की प्राथमिकता है। द हंड्रेड से पहले चोटिल होने के बाद मिल्न पूर्ण फिटनेस की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उनका पिछला प्रतिस्पर्धी मैच इस साल मार्च में था। शनिवार को न्यूजीलैंड ने ब्लैर टिकनर को मिल्न से आगे चुना।

मिचेल को टी-20 विश्व कप के लिए फिट होने की उम्मीद:

Advertisement

शुक्रवार को नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान मिचेल के दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर गेंद लगी थी। इसके बावजूद उन्हें 22 अक्तूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के पहले विश्व कप मैच से पहले फिट होने की पूरी उम्मीद है।

मिचेल ने पाकिस्तान के विरुद्ध ट्राई सीरीज के पहले मैच के दौरान शनिवार को स्पार्क स्पोर्ट से कहा, "यह सही समय नहीं है लेकिन हाथ के जिस हिस्से में फ्ऱैक्च र हुआ है उसके तथा ऑस्ट्रेलिया में पहले मैच के लिए तैयार होने के संदर्भ में अच्छी खबर भी है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि मैं खेलने के लिए तैयार रहूं।"

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

पिछले महीने चेन्नई में इंडिया ए के विरुद्ध 83 रनों की पारी खेलने वाले विकेटकीपर डेन क्लीवर को इस सीरीज के लिए मिचेल का रिप्लेसमेंट चुना गया है। वह कॉन्वे के बैकअप विकेटकीपर भी होंगे। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार