6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रनों की चुनौती रखी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्कोरकार्ड

यह टी-20 में न्यूजीलैंड टीम का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उसका सर्वोच्च स्कोर 215 रन था।

किवी टीम के लिए टिम सेइफेर्ट ने 43 गेंदों में सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रनों की तूफानी पारी खेली। कोलिन मनुरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। अंत में स्कॉट कुगेलेजिन ने महज सात गेंदों पर तीन चौके और छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। 

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, क्रूणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार