न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत को 25 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली और टॉम लेथम की कप्तानी वाली क्रिकेट इतिहास में पहली ऐसी टीम भी बन गई जिसने भारत को भारतीय सरज़मीं पर व्हाइटवॉश कर दिया।

Advertisement

इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था लेकिन भारतीय टीम टी-ब्रेक से पहले 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए ऋषभ पंत ने लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन उनके 64 रनों पर आउट होते ही भारतीय टीम की हार पक्की हो गई और भारत अपने ही घर पर शर्मनाक तरीके से सीरीज हार गया।

Advertisement

इस हार के साथ ही अब भारत के लिए WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करना और भी मुश्किल हो गया है। इस टेस्ट में कीवी टीम के लिए एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत के लिए भी इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 10 विकेट लिए लेकिन उनका प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।

इस मैच में कीवी टीम ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 28 रनों की बढ़त लेते हुए 263 रन बनाए थे। इसके बाद कीवी टीम तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत को ये मैच जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया और पूरी टीम सिर्फ 121 रनों पर ऑलआउट हो गई और ना सिर्फ ये टेस्ट मैच गंवा दिया बल्कि सीरीज में भी 3-0 से शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार