India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत अच्छी रही और रचिन रविंद्र ने विल यंग केसाथ मिलकर 7.5  ओवर में 57 रन जोड़े। लेकिन अगले 18 रन के अंदर 3 विकेट गिर गए। शानदार फॉर्म में चल रहे रविंद्र ने 39 गेंदों में 37 रन बनाए। वहीं विल यंग ने 15 रन औऱ केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। 

मिडल ऑर्डर में डेरिल मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन की पारी खेली,जिसमें 3 चौके जड़े। वहीं फिलिप्स ने 52 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया। 

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के जड़े। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए।   

भारत के लिए कुलदीप यादव औऱ वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट, मोहम्मद शमी औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार है

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार