ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोलट की वापसी हुई है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में आखिरी मैच नवंबर 2022 में खेला था। बोल्ट दूसरे और तीसरे टी-20 में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह टिम साउदी की जगह लेंगे, जो दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए सिर्फ पहला टी-20 ही खेलेंगे। 

Advertisement

अनकैप्ड जोश क्लार्कसन को टीम में मौका मिला है। केन विलियमसन,डेरिल मिचेल (चोटिल), माइकल ब्रेसवेल (चोटिल) और जिमी नीशम चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। 23 फरवरी को दूसरा टी-20 और 25 फरवरी को तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले ऑकलैंड में होंगे। इसके बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Also Read: Live Score

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट (दूसरा औऱ तीसरा मैच), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) , ईश सोढ़ी, टिम साउदी (सिर्फ पहला मैच)
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार