New Zealand Squad For T20I Series vs India: न्यूजीलैंड ने अगले महीने से भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) कंधे की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, उन्हें यह चोट पिछले हफ्ते एक प्रोमोशनल शूट के दौरान लगी थी।
रविंद्र को ठीक होने में 6 करीब 6 हफ्ते का समय लगेगा और उम्मीद की जा रही है कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो 4 नवंबर को शुरू होगी।
न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "रचिन के लिए हमें बहुत बुरा लग रहा है। वह इस समर हमारे लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं, इसलिए जरूरी है कि वह अपने रिहैब में जल्दबाजी न करें, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह वनडे मैचों के लिए वापसी कर लेंगे।"
11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बैवन जैकब की टीम में वापसी हुई है। उन्हें मिडल-ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए विलक्प के तौर पर चुना गया है।
वहीं तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी टीम में लौटे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से ज्यादा से टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उनके अलावा तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉक्स और नाथन स्मिथ हैं। टखने की चोट से उबर रहे बेन सियर्स के नाम पर विचार नहीं किया गया।
फिन एलन और टिम सेफर्ट, जिनका न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट है और जो साल के आखिर में बिग बैश लीग खेलेंगे, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार ओपनिंग जोड़ी के तौर पर साथ खेलेंगे। ऐसे में टीम में टिम रॉबिन्सन के लिए कोई जगह नहीं है।
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी, जिसका पहला मैच 22 अक्टूबर को होगा, इसके बाद पांच वनडे मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ