17 जनवरी, हैमिल्टन (CRICKETNMORE)। मार्टिन गुप्टिल और कप्तान केन विलियम्सन के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने सेड्डन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरेशनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के 168 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 17.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 171 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। गुप्टिल औऱ विलियम्सन ने पहले विकेट के लिए 171 रन की पार्टनरशिप करी। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 

 

                न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरा टी- 20

टॉस: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

वेन्यू: सेड्डन पार्क, हैमिल्टन

पाकिस्तान : टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। आक्रामक बल्लेबाज उमर अकमल 27 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनके अलावा शोएब मलिक ने 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल म्क्क्लेनाघन ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। मिशेल संतनेर, कोरी एंडरसन. एडम मिल्न औऱ ग्रांट इलियन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल (87 रन 58 गेंदों में) और केन विलियम्सन ( 72 रन 48 गेंदों में ) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत मेजबान टीम ने 14 गेंद बाकी रहते हुए आसानी से 10 विकेट से मैच में जीत हासिल की। पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी के सामनें नही टिक सका।

मैन ऑफ द मैच : मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुने गए।

सीरीज स्कोर : सीरीज एक-एक की बराबरी पर।


टीम अंतिम ग्यारह

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, कोरी एंडरसन, रॉस टेलर, ग्रांट इलियट, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), टोड एस्टल, एडम मिलने, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल संतनेर, टॉम लैथम, मिशेल मैकक्लेनाघन

पाकिस्तान: मोहम्मद हफीज , अहमद शहजाद , शोएब मकसूद , शोएब मलिक , उमर अकमल , शाहिद अफरीदी (कप्तान) , इमाद वसीम ,(डब्ल्यू) सरफराज अहमद (विकेटकीपर) , वहाब रियाज , उमर गुल , मोहम्मद आमिर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार