आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड खिताबी जंग के लिए तैयार हैं। जो भी टीम यह टूर्नामेंट जीतेगी उनके सिर पर पहली बार ताज सजेगा। क्योंकि 2007 के सीजन से अब तक कभी भी ये टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। अब तक इन दो टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया 2010 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन विजेता नहीं बन पाई थी।

Advertisement

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में शीर्ष क्रम की दो टीमों को इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इन दोनों के बीच हुए मुकाबले को देखें तो ऑस्ट्रेलिया टी-20 में न्यूजीलैंड से ज्यादा मैच जीता हुआ है। कंगारूओं ने आठ तो कीवियों ने पांच मुकाबले जीते हैं।

Advertisement

भारत में 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप सीजन में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ था। जिसमें कीवियों ने कंगारूओं को धूल चटाई थी। इस मैच के हीरो मिशेल मैक्लेघन थे। जिन्होंने शानदार गेंदबाज करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे।

इससे पहले, दोनों टीमों की मुलाकात एकदिवसीय वर्ल्ड कप फाइनल में 2015 में हुई थी, जब दोनों पड़ोसियों ने टूर्नामेंट की सह-मेजबानी की थी। हालांकि ब्रेंडन मैकुलम की टीम माइकल क्लार्क की टीम से मेलबर्न के मैदान पर हार गई थी।

 

उस मैच में न्यूजीलैंड 183 रन पर ही सिमट गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की थी और पांचवीं बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया था। मैच में मिचेल जॉनसन और जेम्स फॉल्कनर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चकटाए थे।

रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच पर सबकी नजरें होंगी। क्योंकि फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा 251 रन बनाए हैं। जिसमें कीवियों के खिलाफ सात पारियों में दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

 
Advertisement

वहीं, ऑस्ट्रेलिया का हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने नौ पारियों में 157.25 स्ट्राइक रेट से 206 रन और डेविड वार्नर ने 156.43 के स्ट्राइक रेट से सात पारियों में 158 रन बनाकर कीवी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

दूसरी तरफ, ब्लैक कैप्स के मार्टिन गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया टीम को चुनौती दी है। उन्होंने 12 पारियों में 36.25 के औसत और 152.09 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं कीवी टीम को विकेटकीपर और मध्यक्रम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की कमी खलेगी, जो चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं। कॉनवे ने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों में 48 की औसत से 192 रन बनाए, जिसमें एक मैच में नाबाद 99 का स्कोर भी शामिल था।

Advertisement

गेंदबाजों में एश्टन एगर ने कीवियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को अभी टी-20 में ब्लैक कैप्स के खिलाफ खेलना है।

न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में सबसे ज्यादा 16 विकेट हासिल की है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने उनके खिलाफ 10 विकेट, जबकि सेंटनर और टिम साउदी ने नौ-नौ विकेट लिए हैं। ऑल राउंडर जेम्स नीशम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महंगे साबित हुए हैं उन्होंने सिर्फ दो विकेट ही झटके हैं।


टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेस स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार